फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, एक को दबोचा दूसरा फरार

Thu, 27 Apr 2023 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

महिला ने शोर मचाकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने घेरकर एक बदमाश को गिराया और उसे स्पलेंडर बाइक समेत पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार जा रही महिला से सोने की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा बदमाश चेन लेकर भाग गया। महिला ने साहिबाबाद थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली मंजूलता सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में पीजी में रहती है। वह भतीजी के पास आई हुई थीं। भतीजी के साथ छतरी लेने के लिए जा रही थी। घर के पास ही गोल गप्पे वाले की दुकान के पास खड़ी थीं। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।

 


महिला ने शोर मचाकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने घेरकर एक बदमाश को गिराया और उसे स्पलेंडर बाइक समेत पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनकी डेढ़ तोले की सोने की चेन थी। एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जेल भिजवाने की कार्रवाई की जा चुकी है। फरार बदमाश की तलाश में टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें