फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंथला मार्ग से दो वाहन चोरों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की टीम बंथला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी सवार को रोक कर कागजात दिखाने के लिए कहा। कागजात मांगे जाने पर दोनों स्कूटी सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच में पता चला कि स्कूटी चोरी की और दिल्ली से चोरी हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों स्कूटी सवारों ने अपने नाम जिशान और समीर निवासी अमन गार्डन निठौरा रोड बताए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें