इटली की पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद
- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
मसूरी। वेव सिटी पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को इटली में बनी दो पिस्टल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और वेव सिटी पुलिस ने डासना की उस्मानगढ़ी कम्पोजिट विद्यालय के पास घेराबंदी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शास्वत अग्रवाल निवासी मोहन नगर कॉलोनी पिलखुवा हापुड़ और अमन उर्फ अन्नू निवासी लोहियानगर जनपद मेरठ बताए हैं। दोनों से दो अवैध पिस्टल मेड इन इटली मय मैग्जीन, चार कारतूस व एक कार बरामद की गई है। बताया कि शास्वत अग्रवाल के खिलाफ हापुड़ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत करीब पांच और अमन के खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य स्रोत बम्हैटा निवासी सुनील यादव व गुरुग्राम हरियाणा निवासी वारिस की तलाश में जुट गई है। थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।