फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांच फैक्टरी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र की कांच फैक्टरी में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मसूरी क्षेत्र की भूडगढ़ी स्थित सुनील कुमार गुप्ता की कांच फैक्टरी में 10 सितंबर की रात को लोहा व अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले में फरमान व नाजिम निवासी डासना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, लोहे का सामान व अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी माल को बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों पर गोकशी, बलवा आदि के सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें