फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चुराने वाले दो गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में संचालित धुलाई सेंटर से कार चुराने वाले दो आरोपी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किए हैं। आरोपी नई दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-तीन निवासी अंश यादव और सेक्टर पांच निवासी प्रिंस है। इनके अलावा पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। तीनों ने पूछताछ में धुलाई सेंटर से टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चुराने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पसौंडा निवासी जाबिर ने पांच जुलाई को थाने पर तहरीर देकर कार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने अपनी कार धुलाई के लिए दी थी। कुछ समय बाद जब वह कार लेने पहुंचे तब चोरी का पता चला। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। सोमवार को हिंडन हवाई अड्डा सिविल टर्मिनल मार्ग से पुलिस ने टीम ने कार को ट्रेस कर चेकिंग के दौरान रोका और उसमें सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में अंश व प्रिंस ने बताया कि वह तीनों कार धुलाई सेंटर पर ही काम करते हैं। रविवार को टेस्ट ड्राइव के बहाने तीनों कार लेकर चले गए थे। सोमवार को उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रिंस व अंश को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से जेल भेजा गया है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें