खोड़ा। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के नाम से खोड़ा स्थित दो हार्डवेयर की दुकानों पर नकली पाइप की बिक्री पकड़ी गई है। सुप्रीम इंडस्ट्रीज के अधिकृत अधिकारी कुलदीप सिंह की तहरीर पर संगम पार्क स्थित डाबरा ट्रेडर्स के मालिक सुनील और जेके पेंट एंड हार्डवेयर के मालिक कादिर के खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिल्ली के कड़कड़डुमा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें सुप्रीम इंडस्ट्रीज के नाम से नकली पाइप बेचने की शिकायत मिली थी। बृहस्पतिवार को खोड़ा पुलिस टीम के साथ उन्होंने डाबरा ट्रेडर्स और जेके पेंट एंड हार्डवेयर पर छापा मारा। दोनों दुकानों पर सुप्रीम इंडस्ट्रीज का लोगो लगे हुए नकली पाइप मिले। जिन्हें जब्त कर दुकान मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है कि नकली माल कब से बेचा जा रहा था। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के कडकडडुमा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें सुप्रीम इंडस्ट्रीज के नाम से नकली पाइप बेचने की शिकायत मिली थी। बृहस्पतिवार को खोड़ा पुलिस टीम के साथ उन्होंने डाबरा ट्रेडर्स और जेके पेंट एंड हार्डवेयर पर छापा मारा। दोनों दुकानों पर सुप्रीम इंडस्ट्रीज का लोगो लगे हुए नकली पाइप मिले। जिन्हें जब्त कर दुकान मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है कि नकली माल कब से बेचा जा रहा था। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।