फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दूधेश्वरनाथ के दो आचार्य करेंगे वेद पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के दो आचार्य भी शामिल रहेंगे। 22 जनवरी को होने वाले समारोह में वेद विद्या पीठ के दो तोयराज उपाध्याय और आचार्य नित्यानंद शामिल रहेंगे। महंत नारायण गिरि ने बताया कि यह दोनों आचार्य आठ जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। दूधेश्वर पीठाधीश्वर और पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि ने बताया कि प्रधानमंत्री प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेंगे उनके साथ देशभर के आचार्य भी शामिल होंगे। उनके साथ दूधेश्वरनाथ मठ के आचार्यों का भी शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के छात्र देश के कई वेद पाठशालाओं में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और कई छात्र प्रतिष्ठित मंदिरों में पुजारी के रूप में कार्यरत हैं। इसमें से ऋषभ शर्मा कारसेवकपुरम अयोध्या में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं और यहां से अध्ययनरत कई छात्र विदेशों में भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहे हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि दोनों आचार्य आठ जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक वेद पाठ करेंगे। दोनों आचार्यों को भारत सरकार और राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण मिल चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें