फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार राज्यों में लूटपाट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और यूपी के अलग-अलग इलाकों में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। शालीमार गार्डन थाना पुलिस की डीएवी कट के पास हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में 42 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को भाटी चौक गणेशपुरी के पास महिला से चेन छीनने का प्रयास करने के दौरान लॉकेट पैंडल लेकर दो बदमाश भाग गए थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। पुलिस शुक्रवार तड़के तीन बजे डीएवी कट के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। उसी दौरान वजीराबाद रोड की ओर से बाइक आती दिखाई दी। बाइक पर दो संदिग्ध युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने संदेह टीम ने पीछा करने की कोशिश की। पुलिस को पीछा आता देख बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली संदिग्ध के पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपनी पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी वरुण और दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद निवासी आमिर उर्फ खन्ना बताई है। मुठभेड़ में वरुण के पैर में गोली लगने से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली, पानीपन, सोनीपत, उत्तराखंड और यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में लूटपाट करते हैं। दोनों कार से आते हैं और बाइकों चोरी करके हेलमेट लगाकर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। इसके बाद रास्ते में दोनों कार में ही अपने कपड़े बदलकर वापस चले जाते हैं।

पार्किंग में कार करते थे पार्क
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार से बाइक चोरी के लिए रेकी करते और फिर पार्किंग में कार पार्क करके बाइक चोरी करते थे। इसके बाद लूटपाट को अंजाम देकर बाइक से पार्किंग से कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर जाते और कार से भाग जाते थे। आरोपियों के कब्जे से लॉकेट बरामद हुआ। लॉकेट व चेन 23 अप्रैल को भाटी चौक गणेशपुरी के पास महिला से लूटी थी। वरुण पर दिल्ली समेत अन्य शहरों में 28 और आमिर पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें