एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन कॉलोनी निवासी मुस्तकीम (48) और सिद्धार्थ विहार निवासी प्रदीप (40) के रूप में हुई है।
गाजियाबाद के विजयनगर में दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शालीमार नगर स्थित जल निगम प्लांट के पास दोनों के होने की सूचना पर पुलिस ने फ्रेग्रेंस सोसाइटी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर बाइक सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम को पास आता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन कॉलोनी निवासी मुस्तकीम (48) और सिद्धार्थ विहार निवासी प्रदीप (40) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।