लोनी। बेहटा हाजीपुर में जिलाबदर की ईंट से पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार सुबह पुलिस ने बेहटा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि एक अक्तूबर को पुरानी रंजिश को लेकर जिला बदर विशाल की कॉलोनी में रहने वाले अमन और उसके साथियों की ईंट से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई सचिन ने मामले में अमन, तुषार, साहिल, संजीत उर्फ जीत, भीमा व अज्ञात के खिलाफ भाई की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने तुषार उर्फ बुड्ढा निवासी बेहटा हाजीपुर और गौरव उर्फ गौरी निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना लोनी बॉर्डर को गिरफ्तार किया है।