फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 35 साल पुराने शहर के दो ओवरब्रिजों की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 3.50 करोड़ रुपये, भेजी गई कार्ययोजना

Thu, 01 Jan 2026 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा का कहना है कि पुलों की मियाद 100 साल की रहती है। सर्वे कराया गया था। दोनों पुलों को मरम्मत की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़े तीन दशक पुराने शहर के दो ओवरब्रिजों की मरम्मत के लिए लोकनिर्माण विभाग ने कार्ययोजना शासन को भेज दी है। कार्ययोजना के तहत रेलिंग, दोनों ओर फुटपाथ, डिवाइडर और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया है।

विज्ञापन


आरडीसी राजनगर ओवरब्रिज और भाटिया मोड़ आरओबी करीब 35 साल पहले बनाए गए थे। ये दोनों पुल जर्जर हो रहे हैं। आरडीसी पुल पर सड़क के दोनों किनारों पर बने फुटपाथ सड़क के लेवल में आ गए हैं। पिछले साल एक दिसंबर को एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर करीब 25 फुट नीचे गिर गई थी। कार में सवार पिता -पुत्र घायल हो गए थे। घटना में पिता की मौत हो गई थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क से फुटपाथ की ऊंचाई काफी कम है। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क से फुटपाथ पर चढ़ गई और रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।

वहीं, भाटिया मोड़ पर दौलतपुरा आरओबी भी जर्जर हो रहा है। इस पुल पर सड़क के साथ फुटपाथ टूट गए हैं। भाटिया मोड़ की तरह दोनों ओर रेलिंग भी जर्जर हो गई है। फुटपाथ सपाट होने लगे हैं। पुल की दीवारों पर घास और पौधे उग गए हैं जो अंदर तक जड़ बना रहे हैं। इन दिनों कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में जर्जर पुलों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


100 साल रहती है पुलों की मियाद
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा का कहना है कि पुलों की मियाद 100 साल की रहती है। सर्वे कराया गया था। दोनों पुलों को मरम्मत की जरूरत है। आरडीसी राजनगर और भाटिया मोड़ आरओबी की मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार कर बजट की मांग की गई है। दोनों की नए सिरे से मरम्मत के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत आएगी। उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। मार्च से पहले- पहले काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें