मुरादनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे परभिक्कनपुर और मिल्क चाकरपुर गांव के बीच सोमवार तड़के सड़क खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक घुस गया। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे दुहाई से बागपत जाने वाली लेन पर एक ट्रक का तेल खत्म हो गया था। चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर तेल लेने चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चालक की पहचान सतीश (45) पुत्र हरि सिंह निवासी गिरधारी नगर, गढ़ रोड, हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजा। संवाद