फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में निर्माणाधीन पुलिया में गिरा ट्रक, दो घंटे में निकाला चालक; देखें वीडियो

Sat, 29 Mar 2025 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
पुलिया में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड पर खुली पड़ी पुलिया में देर रात पंजाब से अलीगढ़ जा रहा एक  ट्रक गिर गया। पुलिस ने करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद ट्रक में फंसे घायल चालक को गंभीर हालत में से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण पुलिया के आसपास बेरिकेटिंग या संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार पंजाब के नाबा पटियाला निवासी प्रकट सिंह अपने ट्रक में प्याज लेकर पंजाब से अलीगढ़ जा रहे थे। 

देर रात जैसे ही वह मेरठ रोड पर परिवहन विभाग कार्यालय के पास पहुंचे तो अचानक  खुदी पड़ी पुलिया में ट्रक गिर गया। हादसे होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चालक पुलिया के अंदर ट्रक में फंस गया। 
विज्ञापन


लोगों ने हादसे की सूचना थाना हापुड़ देहात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बड़ी क्रेन को मौके पर बुलवाया और किसी तरह करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को घायल हालत में निकालवाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के परिजन को भी पुलिस ने सूचना दी। हादसे को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें