फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैंटर से टकराया ट्रक, एक की मौत

विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर टक्कर से मृत ट्रक चालक का फाइल फोटो
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक आगे चल रहे कैंटर से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन


बुलंदशहर के सुल्तानपुर निवासी राजू (36) परिवार समेत मेरठ के परतापुर स्थित रिठानी गांव में रहते थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह ट्रक लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र में कलछीना के समीप राजू किसी वाहन को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान उनका ट्रक आगे चल रहे कैंटर से टकरा गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल को मेरठ भिजवाया, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राजू परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर टक्कर से मृत ट्रक चालक का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें