गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कोटगांव निवासी कमला देवी ने बड़े बेटे लोकेश के ससुरालियों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे परेशान होकर ही उनके बेटे लोकेश ने अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी। मामले में उन्होंने लोकेश की पत्नी समेत 10 लोगों के खिलाफ शिकायत की है।
कमला देवी का कहना है कि उनके चार बेटे हैं। बड़े बेटा लोकेश कांस्टेबल था। उसका पत्नी सविता से विवाद चल रहा था। पत्नी अलग रहती थी। ससुरालिए लोकेश के साथ अभद्रता करते रहते थे। इससे परेशान अप्रैल 2023 में ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आरोप है कि पत्नी सविता, ससुर बलजीत, सास कमला, साला योगेंद्र, परवेश, तरुण, मनीष, रुपेश, साली संगीता और साढू योगेंद्र आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे और मारपीट करते थे। मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।