फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कर्ज से परेशान होकर युवक ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन में शनिवार रात कारोबारी के सिर में गोली लगा शव मिला। जांच के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट व एक तमंचा मिला। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी थी। एसीपी नगर सनोली अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी मनोज सैनी (45) रूप में हुई है। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मनोज शनिवार शाम को घर से निकलकर साईं उपवन पहुंचे। वहां काफी लोग थे। इसी बीच लोगों को गोली चलने की आवाज आई तो लोग उसकी ओर दौड़े। तब मनोज की मौत हो चुकी थी। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में मनोज के छोटे भाई हेमंत ने बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें