फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कटवा दिए 14 चालान, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यातायात नियम तोड़े किसी ने और चालान हो गए किसी और के। शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बाइक हरियाणा में खड़ी है और चालान गाजियाबाद में कट रहे हैं। चालान भी एक या दो नहीं पिछले कुछ समय में 14 चालान कटे हैं। मालिक बाइक बेचने के लिए चला तो उसे इसका पता चला। हरियाणा के नवाबगढ़ थाना रोज का मेव निवासी मुस्तफा खान ने बताया कि उनके पास बुलेट बाइक हरियाणा नंबर की है। पिछले दो साल बाइक घर पर ही खड़ी है। कुछ दिन पहले वे बाइक को बेचने की प्रक्रिया शुरू की तो पता चला कि उनके बाइक पर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 14 चालान कटे हुए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी निकलवाई तो पता चला कि सभी चालान गाजियाबाद में कटे हैं। चालान कटने की लोकेशन निकलवाने के बाद वह गाजियाबाद कविनगर थाने पुलिस से शिकायत करने पहुंचे। जहां से पता चला कि राजपुर के अजीत नाम का व्यक्ति उनकी बाइक का नंबर गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें