फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पानी में दुर्गंध से परेशान प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पानी में दुर्गंध से परेशान प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और परिसर में मार्च निकाला। सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। निवासियों का कहना है कि बिल्डर रखरखाव शुल्क लेने के बाद जन सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा है। हंगामे की सूचना पर बिल्डर और सोसायटी के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के समझाने और आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी सुधाकर यादव का कहना है कि सोसायटी में सीपेज लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। गंदा पानी बिल्डिंग की नींव कमजोर कर रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी बिल्डर ने समस्या ठीक नहीं कराई। एसटीपी से शौचालयों और घरेलू कार्यों के लिए जिस पानी की आपूर्ति हो रही है उसमें बदबू आ रही है। यह समस्या कई दिनों से लगातार बनी हुई है।
शिवमोहन तिवारी का कहना है कि घरों में लगातार गंदे पानी की सप्लाई से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट राजशेखर से कई बार शिकायत की गई और समस्या का समाधान कराने की मांग की गई लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। इस बार प्रोजेक्ट के चेयरमैन प्रशांत तिवारी से मिलकर शिकायत करने पर निवासी अड़े हुए हैं। स्थानीय निवासी आशू का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस भी समय पर नहीं कराई जा रही है। इससे अक्सर लोग फंसते रहते हैं। सबसे ज्यादा रखरखाव शुल्क बिल्डर द्वारा लिया जाता है। स्थानीय निवासी राम निवास का कहना था कि पिछले ढाई साल से लोग जन सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रोजेक्ट के चेयरमैन के साथ बैठक पर माने निवासी
सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन तीन बजे तक चलता रहा। स्थानीय निवासी रंधावा चौहान ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सोसायटी के लोगों ने समस्या रखी। पुलिस के कहने पर वाइस चेयरमैन ने चेयरमैन से बात की। शनिवार को चेयरमैन ने सोसायटी में पहुंचकर समस्या को सुनने और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद निवासियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों गोपाल कृष्ण, गोपाल गुप्ता दीपिका, राजेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोसायटी पर एक नजर
25 टावर
4600 फ्लैट
2000 परिवार रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें