फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्राइडेंट अकादमी ने 95 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में चल रहे नारायण दत्त तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ट्राइडेंट अकादमी और टीएनएम अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में ट्राइडेंट अकादमी ने 95 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर ट्राइडेंट अकादमी ने 39.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए। ईशांत नागर ने 86, युवराज सिंह ने 33 और श्रेष्ठ त्यागी ने 23 रन बनाए। विरोधी टीम से कबीर पांचाल ने पांच और विहान विश्नोई ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी टीएनएम अकादमी 26.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 103 रन ही बना पाई। शौर्य ने 23 और रितिक ने 21 रन का योगदान दिया। ट्राइडेंट अकादमी से गेंदबाजी में यजुर तेवतिया, ओम बिल्ला और कुशाग्र ने दो-दो विकेट लिए। ईशांत नागर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें