गाजियाबाद। तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे इंदर कप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी और संदीप यादव क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। मैच में ट्राइडेंट अकादमी ने 75 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। नवनीत कुमार ने 155 रन की पारी खेली और युवराज सिंह ने 43 रन बनाए। विरोधी टीम से देव नागर ने चार और आजाद यादव ने दो विकेट लिए। संदीप यादव क्रिकेट अकादमी की टीम 27 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
देव नागर ने 40, मो. अरमान ने 35 और आजाद यादव ने 26 रन बनाए। ट्राइडेंट अकादमी से गेंदबाजी में यशार्थ शर्मा ने तीन, अक्षर तेवतिया और यजुर तेवतिया ने दो-दो विकेट लिए। नवनीत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।