महामाया स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल में गर्मी होने के कारण केवल 25 खिलाड़ी ही पहुंचे। ट्रायल के बाद मंडल स्तर के लिए गाजियाबाद से केवल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ।
महामाया स्टेडियम में हुए ट्रायल्स में टेबल टेनिस में बालिका वर्ग से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ जबकि वालीबाल बालक वर्ग में केवल दो खिलाड़ी चयनित हुए। बालिका वर्ग में तैराकी, तीरंदाजी, कुश्ती और बैडमिंटन में एक भी खिलाड़ी नहीं ट्रायल देने नहीं पहुंचा।
खेल अधिकारी सुनील जोशी ने बताया कि 25 खिलाड़ियों में से केवल पांच खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में चयन संतोषजनक नहीं है। ट्रायल्स ले रहे डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर रमेश चंद पाल ने बताया कि यह खिलाड़ी मंडल और राज्य स्तरीय ट्रायल देने के बाद एक कैंप में 21 दिन बिताएंगे।
इसके बाद वह आवासीय होस्टल में रहकर नेशनल लेवल के लिए तैयारियां करेंगे।