फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला ट्रेंडः दाढ़ी और कटीली मूंछों का है जमाना

Sun, 26 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ी-बड़ी दाढ़ी, तलवार सी कटीली मूंछें, आंखों पर स्टाइलिश चश्मा, जिसे देखो इसी लुक में नजर आता है। दाढ़ी का क्रेज ऐसा कि उसकी साज संवार से लेकर देखभाल तक में युवा जरा भी लापरवाही नहीं बरतना चाहते। हाल ही में इसका चलन काफी तेजी से बढ़ा है। 
विज्ञापन


फिल्म स्टार बॉबी देओल हों या रणवीर सिंह, क्रिकेटर विराट कोहली हों या शिखर धवन, मशहूर गायक शंकर साहनी हों या पंजाबी पॉप गायक परवेश वर्मा, सबने मूंछों और दाढ़ी के लुक को ऐसा रूप दिया कि लाखों युवा उन्हें फॉलो करने लगे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाया हाल ही में बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर ने। 

दिल्ली एनसीआर में तेजी से बढ़ता दाढ़ी मूंछों का क्रेज पुराने जमाने की तस्वीरों में कैद राजा महाराजाओं की याद दिलाता है। पंजाबी पॉप गायक शंकर साहनी ने बताया कि इंडिया में दाढ़ी रखने का शौक प्राचीन काल से चला आ रहा है। पहले राजा-महाराजा लंबी दाढ़ी मूंछें रखते थे। उन्होंने बताया कि हमारे साधु-संत और मौलाना भी दाढ़ी रखते हैं। इससे उनका चेहरा धूप से बचता है और सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन


फिल्मों ने भी बढ़ाया क्रेज

शंकर बताते हैं कि दो दशकों से यह ट्रेंड भारत से गायब हो गया था। इसके बाद विदेशी युवक भारत के इस लुक को रख रहे थे, लेकिन पिछले एक साल से यह ट्रेंड वापस इंडिया में आ गया है। फिल्म अभिनेता बॉबी देओल करीब एक साल पहले सबसे पहले इस लुक में नजर आए थे।

इसके बाद रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आमिर खान, अर्जुन कपूर और अब रणवीर सिंह इस लुक में लगातार अपनी फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा युवक क्रिकेटर विराट कोहली, सुरेश रैना, मुरली विजय, रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, युवराज सिंह, और रविंद्र जडेजा को देखकर उन जैसा लुक रख रहे हैं।


विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उसे बैंटिग से लेकर हर तरह से फॉलो करता हूं। विराट की दाढ़ी का स्टाइल मुझे पसंद है। मैं उन जैसा ही दिखने का प्रयास करता हूं। - रोबिन चौधरी, जटवाड़ा

धूल मिट्टी और धूप से बचने के लिए मैं पिछले चार-पांच सालों से दाढ़ी रख रहा हूं। मैं अधिकतर समय बाइक-स्कूटी पर बिताता हूं, ऐसे में मेरी दाढ़ी ही मेरा चेहरा बचाती है। -अभिषेक, पटेलनगर

मैं समय-समय पर अपना लुक बदलता रहता हूं। इससे मुझे अलग फीलिंग होती है। बेयर्ड लुक में दिखने से  लड़कियां आकर्षित होती हैं। - संदीप करावल नगर

बूढ़ा दिखने से बचाती है दाढ़ी
शंकर सहानी ने बताया कि चेहरे पर दाढ़ी रखने से युवा बूढ़े दिखने से भी बचते हैं। उन्होंने बताया कि दाढ़ी के बाल चेहरे को खींचकर रखते हैं। इससे चेहरे की स्किन हमेशा यंग रहती है और युवकों के चेहरों पर जल्द बुढ़ापा नहीं झलकता।

इन लुक्स को फॉलो कर रहे हैं यूथ
1. डकटेल लुक- इसमें युवक पूरे चेहरे पर करीब एक इंच लंबी दाढ़ी रखते हैं।
2. वर्दी लुक- इस लुक में युवा दाढ़ी के साथ-साथ गोल मूूंछें रख रहे हैं। इसके लुक की डिमांड सबसे अधिक है।
3. बैडोल्ज लुक- इस लुक में युवा दाढ़ी के साथ नीचे की ओर मूंछें रखते हैं।
4. एक्टेंड गोटी लुक- इस लुक में युवा दाढ़ी के साथ-साथ नीचे वाले होठ पर एक बालों की बंदी रखते हैं।

यह हैं दाढ़ी रखने के फायदे
1. कील-मुहासों से बचाती है
2. धूल-मिट्टी से बचाती है
3. स्किन इंफेक्शन से बचाती है
4. (टेनिंग) धूप से बचाती है
5. स्किन को टाइट रखती है

ऐसे करें केयर
युवा दाढ़ी रखने के साथ-साथ उसकी केयर भी जरूर करें। युवा नहाते समय अच्छे से पानी डालकर दाढ़ी में साबुन निकालें। सुबह शाम इसे साफ पानी से धोएं, रेगूलर टैमिंग करें, रात को सोते समय दाढ़ी-मूंछों के बालों में तेल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें