फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो जाता प्लांट तो सड़कों पर न फैलता कचरा

Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर निगम का डंपिंग ग्राउंड फुल हो जाने से दूसरे दिन शनिवार को भी शहर से कूड़ा नहीं उठ पाया है। निगम अफसरों ने शनिवार को डंपिंग ग्राउंड पर वाहनों के आवागमन का रास्ता बनवाने का प्रयास किया, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब रविवार को भी शहर से कूड़ा नहीं उठेगा। नगर निगम का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समय पर शुरू हो जाता तो सड़कों पर कचरा नहीं फैलता।

करीब 1700 मीट्रिक टन कचरा शहर की सड़कों के किनारे फैला हुआ है। डंपिंग ग्राउंड भर जाने की वजह से शुक्रवार से ही शहर में कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो रही। दो दिन से कूड़ा न उठा तो शनिवार को निगम अधिकारियों का अमला डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचा और कूड़ा समतल कर वाहनों के लिए रास्ता बनवाने के लिए जद्दोजहद की।

अब कूड़े पर मलबा डाला जा रहा है ताकि वाहन आगे तक पहुंच सके। शनिवार शाम तक भी पूरी तरह रास्ता नहीं बन पाया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि रविवार को भी डंपिंग ग्राउंड पर काम कराया जाएगा। रास्ता तैयार हो पाया तो रविवार को आंशिक कूड़ा उठ पाएगा। सोमवार से कूड़ा लिफ्टिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अप्रैल अंत तक प्लांट शुरू कराने का दावा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव का कहना है कि अप्रैल महीने में प्रताप विहार में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। साइट पर मशीनें लगाकर टीनशेड भी डल चुका है।

कार्यदायी संस्था जल निगम ने 20 दिन में इसे चालू करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि प्लांट चालू हो जाने से प्रतिदिन करीब 300 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें