फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर तक मेरठ रोड पर मालवाहक वाहन प्रतिबंधित

Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी टीईटी परीक्षा व रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली-मेरठ रोड पर बुधवार को मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर हल्के वाहन चालकों को भी गाइड लाइन जारी की है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 7.30 बजे से दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से मुरादनगर-मोदीनगर के बीच भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कहां से होकर गुजरेंगे, इसके लिए उनका रूट निर्धारित किया गया है।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मेरठ रोड पर दो कॉलेजों में टीईटी परीक्षा के दो केंद्र बनाए गए हैं। यहां गाजियाबाद सहित अन्य जिलों व प्रदेशों के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। काफी संख्या में परीक्षार्थी वाहन लेकर पहुंचेंगे, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


उधर, रैपिड रेल का निर्माण कार्य चलने के कारण सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में मेरठ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में लोगों को जाम के झाम से बचाने के लिए भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि लोग परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

यह रहेगा भारी व मध्यम मालवाहक वाहनों का रूट
- गाजियाबाद से मुरादनगर और मोदीनगर की तरफ जाने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, डासना, पिलखुवा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मोदीनगर जाने वाले वाहन हापुड़ से भोजपुर की ओर से वाले रास्ते निकल सकते हैं।
- मोहिउद्दीनपुर से गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन मोदीनगर, भोजपुर से हापुड़ की ओर से आ सकेंगे।
- मोदीनगर की ओर से आने वाले छोटे वाहन दुहाई से सदरपुर रोड का मार्ग अपना सकते हैं।
सड़क पर वाहन खड़े न करें लोग
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि परीक्षा देने आने वाले लोग सड़क पर अपने वाहन खड़े न करें। ऐसा करने से उन्हें व अन्य लोगों को असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के साथ वाहन लेकर आए अभिभावक खाली मौदान में वाहन खड़ा कर इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक में बाधा बनने वाले वाहनों को क्रेन से हटवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें