फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: परिवहन मेले का नहीं हुआ आयोजन, निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में प्रस्तावित विशेष परिवहन मेले के अचानक स्थगित होने से शुक्रवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से सुबह ही कार्यालय पहुंचे आवेदकों को जब मेले के स्थगित होने की सूचना मिली, तो उनमें नाराजगी दिखी। लंबे इंतजार करने के बाद लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लंबित राजस्व की वसूली और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक दिवसीय परिवहन मेले के आयोजन की तैयारी की थी। मेले में वाहन बकाया राशि पर एकमुश्त छूट (ओटीएस), नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, लाइसेंस का नवीनीकरण कराने और वाहनों की फिटनेस जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जानी थीं।
छूट का लाभ उठाने और कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से बचने की उम्मीद में सुबह 10 बजे से ही परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। कार्यालय खुलने पर लोगों को मेले के स्थगित होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते शासन के निर्देश पर मेले को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

अचानक लिए गए इस फैसले से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों का कहना था कि यदि मेले को स्थगित करना था तो विभाग को इसकी सूचना पहले ही सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। छुट्टी लेकर पहुंचे नौकरीपेशा लोगों और दिहाड़ी मजदूरों का समय और आने-जाने में खर्च हुआ पैसा भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मेले का आयोजन स्थगित करना पड़ा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद मेले की अगली तिथि निर्धारित कर सार्वजनिक की जाएगी।
-अशोक कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें