फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का असरः ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का असर, कोहरे ने बिगाड़ दिया ट्रेनों का शेड्यूल
विज्ञापन

गाजियाबाद। मौसम का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ने लगा है। घने कोहरे की वजह से शनिवार को लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया। दिल्ली से गाजियाबाद होकर गुजरने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें शनिवार को 2 से चार घंटे देरी से पहुंची। यही नहीं इस लेटलतीफी की वजह से कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे के सीजन को देखते हुए 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। रूटों पर ट्रेनों की संख्या कम होने के बावजूद उनका शेड्यूल बिगड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 3:45 घंटे, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 2:30 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3:45 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 3:40 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति 2:30 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 2 घंटे, रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस 2:15 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:00 घंटे और रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चलीं। यह ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन पर भी देरी से पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम होने से उनका शेड्यूल बदलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें