फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में धमाके के बाद गाजियाबाद में खंगाली गईं ट्रेनें

Wed, 08 Mar 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
चे‌‌किंग करती जीअारपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपाल में पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर समेत सभी ट्रेनें बुधवार को खंगाली गईं। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चेकिंग की। साथ ही प्लेटफार्म पर संदिग्ध की जांच भी की गई।
विज्ञापन


  जीआरपी सीओ रणधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को भोपाल में ट्रेन में हुए धमाके के बाद गाजियाबाद स्टेशन पर भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके मद्देनजर बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर समेत सभी ट्रेनों की सघन चेकिंग की।

इस दौरान कोच और प्लेटफार्म पर संदिग्ध दिखने वाले लोगों के सामान आदि की जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि होली पास है, ऐसे में प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन


किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जवान सभी ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे और संदिग्ध दिखने वाले लोगों की जांच कर पूछताछ भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें