फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्टेशन पर बदलेगा ट्रेनों का समय, आज से नई समय सारिणी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर रेलवे की ओर से समय सारिणी में किए जा रहे बदलाव का असर गाजियाबाद स्टेशन पर रुकने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर भी देखने को मिलेगा। 28 अक्तूबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था के तहत कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

नई सारणी के अनुसार वैशाली एक्सप्रेस आगामी 28 अक्तूबर से सुबह 5:58 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी, वहीं नई दिल्ली पहुंचने का समय भी सुबह 6:30 बजे से बदलकर 6:45 बजे कर दिया गया है। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस अब सुबह 6:18 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी, जबकि इसके आनंद विहार पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे से बढ़ाकर 6:55 बजे निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:28 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6:30 बजे गंतव्य की ओर रवाना होकर सुबह 7:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, कैफियत एक्सप्रेस गाजियाबाद में सुबह 6:38 बजे पहुंचकर 6:40 बजे छूटेगी, जिसके दिल्ली जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:05 बजे से संशोधित कर 7:25 बजे कर दिया गया है। इसके अलावा, लखनऊ मेल सुबह 6:01 बजे गाजियाबाद स्टेशन आएगी और सुबह 6:03 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि नई दिल्ली पहुंचने का इसका नया समय सुबह 7:00 बजे तय किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित समय सारिणी देखकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है।
बुधवार को ये ट्रेनेंं हुईं लेट
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मेमू, पैसेंजर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़, खुर्जा और मुरादाबाद की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को ट्रेनों के देरी से चलने के कारण अपने कार्यालय और अन्य जरूरी कामों पर पहुंचने में देरी हुई। आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 1.19 घंटे, आनंद विहार लालकुआं एक्सप्रेस 1.6 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 3.45 घंटे, दनकौर ईएमयू 1.46 घंटे, दिल्ली जालंधर एक्सप्रेस 3.07 घंटे, भगतकोटी एक्सप्रेस 1 घंटे, हरिद्वार स्पेशल 11.34 घंटे, दरभंगा एक्सप्रेस 3.51 घंटे देरी से पुहंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें