फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेट्रो कार्य जल्द पूरा करने को यातायात पुलिस ने डीएमआरसी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद यातायात पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को नोएडा सेक्टर-62 की तरफ कराए जा रहे मेट्रो पिलर के काम को जल्द पूरा कराने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर इंदिरापुरम की तरफ होने वाली भारी जाम की समस्या का हवाला दिया है। डीएमआरसी ब्लू लाइन मेट्रो पर नोएडा सेक्टर-62 से इंदिरापुरम की ओर पिलर बनाकर ट्रैक बनाने का काम किया जा रहा है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर नौ अप्रैल से 10 जून तक कार्य के चलते मार्ग बंद होने की जानकारी दी थी, लेकिन बुधवार को भी काम पूरा नहीं हो पाया। दिल्ली और नोएडा से इंदिरापुरम आने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि सर्विस रोड पर कुछ काम चल रहा है और डीएमआरसी से बात कर जल्द उसे पूरा करने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें