फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मीरपुर हिंदू गांव निवासी किसान सुनील त्यागी (55) की आत्महत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील त्यागी के सुसाइड नोट में सरकारी अधिकारियों व भू माफिया की मिलीभगत से उनकी दो बीघा जमीन को सरकारी घोषित कराने से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी थी। मामला 9 जून का है, पुलिस ने किसान के भतीजे शशिकांत की तहरीर पर गांव के ही गौरव, निशांत, आकाश व नितिन को नामजद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मीरपुर हिंदू गांव निवासी सुनील त्यागी (55) का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला था। परिजन फंदे से उतारकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके भाई रविंद्र ने बताया कि सुनील की जेब से सुसाइड नोट मिला था। उसमें लिखा था कि घर के पास करीब दो बीघा जमीन की पैमाइश के लिए आए अधिकारियों ने भू माफिया की मिली भगत से उनकी भूमि को सरकारीघोषित कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय में वाद जीतने के बावजूद भूमि पर कब्जा न मिलने के कारण उनके भाई ने आत्महत्या की।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2026 को घर के आहते में भाईयों व परिजन के साथ बैठे सुनील पर भू माफिया ने फायरिंग की थी। इस दौरान चचेरे भाई निकुल व मनुदेव के पैर में गोली लगी थी। उनके भाई ने गांव के ही गौरव, आकाश, निशांत, नितिन, रिंकू, अशोक व मंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने केवल अशोक व मंकित को ही गिरफ्तार किया था। आए दिन आरोपी धमकी दे रहे थे। धमियों से परेशान होकर और जमीन पर कब्जा न मिलने से परेशान होकर भाई ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को ही परिजनों व ग्रामीणों ने किसान का शव दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर रख कर विरोध प्रदर्शन किया था। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया था।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि किसान के भतीजे शशिकांत की शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें