फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिकन शॉप के बाहर रोज लगता है जाम, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बंबे के पास स्थित एक चिकन शॉप के बाहर सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रोजाना जाम लगता है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकन शॉप से करीब 80 मीटर की दूरी पर श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में भगवान शिव परिवार एवं मां जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही भी लगातार बनी हुई है, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया है। स्थानीय निवासी राजकुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार और प्रमोद ने बताया कि इस संबंध में पहले हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर हाईवे पर सुचारु यातायात सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें