फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एयरफोर्स डे पर भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद यातायात पुलिस ने आगामी वायुसेना दिवस और उसकी रिहर्सल के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए महत्वपूर्ण यातायात एडवाइजरी जारी की है। छह अक्तूबर को रिहर्सल और आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

एडवाइजरी के अनुसार, करन गेट से हिंडन एयर फोर्स गोल चक्कर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को करन गेट से राजेंद्र नगर, मोहन नगर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। इसी तरह, रोटरी गोल चक्कर और हिंडन मेट्रो स्टेशन से हिंडन एयर फोर्स गोल चक्कर तक का मार्ग भी भारी वाहनों के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं, करहेड़ा चौराहा से नागद्वार की तरफ भी भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन वाहनों को रोटरी से हिंडन मेट्रो स्टेशन से अर्थला मार्ग होते हुए जाना होगा। मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, यह प्रतिबंध वायुसेना दिवस के सुचारु आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि यातायात पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9643322904 पर संपर्क किया जा सकता है। दो दिनों में बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें