Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU
- फोटो : demo
सीसीएसयू के सत्र 2016-17 की विषम सेमेस्टर में ट्रेडिशनल, प्रोफेशनल और स्नातक सेमेस्टर प्रणाली के एग्जाम फार्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेमेस्टर एग्जाम फार्म भरने के साथ ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है।
इसके बाद स्टूडेंट्स को कंपलीट एग्जामिनेशन फार्म आठ दिसंबर तक कॉलेजों में जमा कराना होगा। कॉलेजों की ओर से विवि के संबंधित विभागों में एग्जाम फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।
सीसीएसयू के स्टूडेंट्स की साइबर कैफे संचालकों पर निर्भरता के कारण अब तक दो बार विवि की ओर से डेट बढ़ाई जा चुकी है। पहले तारीख को 14 नवंबर से बढ़ा कर 24 नवंबर किया गया। फिर इसे बढ़ा कर पांच दिसंबर किया गया है।
विवि की ओर एग्जाम फार्म में ऑनलाइन फीस भुगतान का विकल्प दिया गया है लेकिन फार्म भरने के चलते साइबर कैफे संचालकों की ओर से पुरानी करेंसी को स्वीकार नहीं किए जाने के कारण परेशानी ज्यादा है।
साइबर कैफे संचालक स्टूडेंट्स का एग्जाम फार्म भरने के 200 से 250 रुपए चार्ज करने के अलावा ऑनलाइन फीस भुगतान के लिए भी 100 रुपए तक कमीशन लेते हैं।