फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: व्यापारियों ने मुंडवाया सिर... अर्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन, इस चेतावनी के साथ किया थाने का घेराव

Mon, 17 Feb 2025 01:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)।

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद अब मुकदमा वापस लेने के लिए व्यापारी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
साहिबाबाद में व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी ढाबा के मालिक सुभाष, पार्षद सरदार सिंह भाटी और पूर्व पार्षद कालीचरण के खिलाफ बिना जांच किए मुकदमा दर्ज का विरोध करते हुए सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे व्यापारियों ने शालीमार गार्डन थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपना सिर मुंडवाया है। वहीं अर्धनग्न होकर व्यापारी प्रदर्शन करते नजर आए।

विज्ञापन


व्यापारी मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने दो दिन पहले शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवाड़ी सुनीता उपाध्याय की तहरीर पर उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

व्यापारियों का कहना है कि ढाबा संचालक और पार्षद पर लगाए आरोप झूठे हैं। कहा कि पुलिस ने बिना जांच के मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की है। केस खत्म न करने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें