फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम की दोहरी नीतियों और किराया प्रणाली के विरोध में रामानुज दयाल मार्केट के बी और सी ब्लॉक के व्यापारियों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्तूबर को व्यापारियों ने गांधीवादी रास्ते पर चलते हुए सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर मौन उपवास रखा और काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

व्यापारियों की मुख्य मांग है कि नगर निगम मार्केट में लागू किराया प्रणाली को हटाकर संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) लागू करे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक ही मार्केट के भीतर दो अलग-अलग नियम थोपे जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि नगर निगम में व्यापारियों की बात नहीं सुनी जा रही, इसका नतीजा जिम्मेदारों को भुगतना होगा। दूसरी मार्केट के व्यापारी भी धरने में शामिल हुए और एकजुटता का परिचय दिया।


कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन, घंटाघर तक निकाला पैदल मार्च



धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया। इसके बाद सभी व्यापारियों ने धरना स्थल से लेकर घंटाघर स्थित भगत सिंह की मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। वहां से वापस आकर धरना स्थल पर बैठकर आज का प्रदर्शन समाप्त किया। समाजवादी पार्टी के नेता पहले ही व्यापारियों को अपना समर्थन दे चुके हैं।
विज्ञापन




व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों में उनकी सुनवाई नहीं हुई और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।



इस मौके पर व्यापारी महेश मित्तल, अजय गर्ग, हार्दिक गर्ग, अरविंद गौतम, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, जयप्रकाश, देवेंद्र गुप्ता, बिट्टू कुमार, अनिल जैन, पंकज जैन, अमित कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें