फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर में रालोद में शामिल हुए व्यापारी, सांसद ने किया स्वागत

विज्ञापन
मोदीनगर में रालोद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते सांसद डॉ राजकुमार सांगवान व मौजूद अन्य पद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के कई व्यापारी और समाजसेवियों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोहन पार्क के पास रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण की। बागपत-मोदीनगर से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने नए सदस्यों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि नए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करेंगे और मोदीनगर के विकास को गति देने में मदद करेंगे। यह भी बताया कि मोदीनगर में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय को ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि इससे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में मुकुल गर्ग, प्रदीप तायल, अश्वनी कौशिक, ठाकुर बलदेव सिंह, सुनील चावला, विकास नरूला, अतुल कंसल और पुष्पेंद्र त्यागी रहे। मंच संचालन योगेंद्र पतला ने किया।
विज्ञापन


नमो भारत ट्रेन से पहुंचे सांसद

कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की सादगी भी चर्चा का विषय रही। वह रविवार को नमो भारत ट्रेन से अकेले मोदीनगर पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा लेकर कार्यक्रम स्थल तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें