फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चाय वाले के नाम पर ले लिया 2.10 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में चाय का ठेला लगाने वाले नंदग्राम निवासी मूलचंद सिंह के दस्तावेज पर शातिर ने 2.10 लाख रुपये का ऋण ले लिया। शातिर ने पेटीएम की केवाईसी कराने के नाम पर दस्तावेज लेकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले में मूलचंद ने संजय ढींगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलचंद सिंह ने बताया कि वह मेरठ रोड पर चाय का ठेला लगाते हैं। वह पेटीएम का भी इस्तेमाल करते हैं। जून 2023 में उनके पास संजय ढींगरा नाम के एक व्यक्ति आए और उन्होंने पेटीएम की केवाईसी करने के नाम पर उनका आधार कार्ड व फोटो ले लिया। उन्होंने भी विश्वास करके दस्तावेज दे दिए। जुलाई में उन्हें पता चला कि उनके नाम पर संजय ढींगरा ने एक फाइनेंस कंपनी से 2.10 लाख रुपये का ऋण ले लिया है। ऋण जमा नहीं हुआ तो उनके पास फोन आया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें