फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जपो रावण का नाम

Mon, 26 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हा हा हा...नगर में रावण राज शुरू हो गया है। अब हर कोई राजा रावण का ही नाम जपेगा। किसी ने भी राम का नाम लिया तो उसके दंड दिया जाएगा। ढोल बजाकर कर्कश आवाज में रावण के दूत ने यह संदेश दिया। दूत को देखने के लिए बच्चों-महिलाओं समेत लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा की जाने वाली रामलीला का शुभारंभ रविवार को रावण के दूत की मुनादी से शुरूहुआ। शाम छह बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से ‘रावण का दूत, मक्खी चूस’ हास्य कलाकार की झांकी निकाली गई।

झांकियों को ठाकुरद्वारा मंदिर में कमेटी के उस्ताद अशोक गोयल व सवारी मंत्री अजय गुप्ता ने पूजा अर्चना कर सवारी को विदा किया। रावण दूत की यह सवारी ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर दिल्ली गेट, चौपला मंदिर, डासना गेट, रमतेराम रोड, राइट गंज, अग्रसेन बाजार होती हुई वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान रावण के दूत ने मुनादी कर लोगों को चेताया कि अगर किसी ने भी राम का नाम लिया तो उसे स्वयं राजा रावण दंडित करेंगे। रावण दूत की सवारी देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सवारी में नंद किशोर शर्मा, संजीव शर्मा, हिमांशु, सुभाष चंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें