गाजियाबाद। व्यापारियों के पास अपना पैनकार्ड अपडेट कराने का आज (शनिवार) अंतिम मौका है। शनिवार को पैनकार्ड अपडेट नहीं कराने पर व्यापारी जुलाई से शुरू हो रहे नए टैक्स सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। प्रदेश शासन ने व्यापारियों को यह अंतिम मौका दिया है।
पहली जुलाई से देश भर में जीएसटी लागू होने जा रहा है। इससे टैक्स भी कम होगा और पारदर्शिता भी आएगी। वाणिज्य कर विभाग के मुताबिक जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारी का पैनकार्ड अपडेट होना जरूरी है।
हजारों व्यापारियों ने वेबसाइट पर पैनकार्ड का गलत नंबर बताया है। पैनकार्ड अपडेट किए बगैर जीएसटी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो सकता है। एडिशनल कमिश्नर (जीएसटी) विवेक कुमार ने बताया कि अधिकारियों को व्यापारियों का पैनकार्ड अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है। जिनके पास पैनकार्ड नहीं हैं, वे जल्द बनवा लें। गाजियाबाद में करीब छह हजार व्यापारियों के पैनकार्ड की जानकारी गलत है।