माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिख संगत द्वारा अभी तक लगभग छह हजार के करीब मास्क बनाकर वितरित किया जा चुका है। पुरानी पगड़ी और अन्य सामानों से यह मास्क बनाकर विभिन्न स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मुफ्त में इसका वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को न्यायालय परिसर में मास्क का वितरण किया गया है। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिह जग्गी ने बताया कि सिख सगत के सहयोग से जरूरतमंदों को 22 माई से पगड़ी से बने मास्क वितरित किए जा रहे हैं। विभिन्न मंदिरों गुरुद्वारो और धार्मिक संस्थाओं की प्रबन्धक कमेटी के माध्यम से वितरित इनका वितरण किया जा रहा है जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सहयोग भी प्रात्प हो रहा है। --------------