फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को खुला अहिंसाखंड और श्यामपार्क का जैन मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nमंगलवार को खुला अहिंसाखंड और श्यामपार्क का जैन मंदिर\n\n- सोमवार को डीएम का सर्कुलर न मिलने पर नहीं खुल सका था मंदिर\n\n- जैन समाज के लोगों ने सोशल डिस्टेंशिंग के साथ की मंदिर में पूजा\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। डीएम आदेश पर एक ओर जहां शहर के सभी मंदिर मस्जिद व गुरद्वारे खुल गए थे। वहीं इंदिरापुरम अहिंसाखंड और श्यामपार्क का जैन मंदिर डीएम का सर्कुलर न मिलने की वजह से नहीं खुल सका था। मंगलवार को अहिंसाखंड का जैन मंदिर भी खुल गया और समाज के लोगों ने सोशल डिस्टेंशिंग बनाकर पूजा अर्चना की।\n\nजैन मंदिर समिति के पदाधिकारी साकेत जैन ने बताया कि सोमवार को कुछ संशय की वजह से मंदिर नहीं खुल सका था। डीएम का सर्कुलर मिल जाने के बाद सोमवार की शाम में मंदिर को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया और मंगलवार से मंदिर के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर में प्रत्येक आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथों को सैनिटाइज किया गया। साकेत जैन ने बताया कि समाज के सभी लोगों को मंदिर खोलने जाने की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही सभी से अपील की है कि कभी भी भीड़ बनाकर मंदिर में न पहुंचे। फिल्हाल जैन मंदिर में में भी सामूहिक पूजा और कीर्तन पर रोक लगा दी गई है। श्यामपार्क जैन मंदिर समिति विपुल जैन ने बताया कि मंदिर को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी लोगों को इसकी सूचना भी दे दी गई। मंगलवार को बहुत से लोग मंदिर में दर्शन करने और पूजा करने पहुंचे भी।\n\n----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें