फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाला टाइल्स पत्थर कारीगर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी स्थित मकान में टाइल्स पत्थर का काम करने के दौरान विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना का विरोध करने पर विवाहिता और उसके पति को जान से मारने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

नगर की उक्त कॉलोनी निवासी विवाहिता के अनुसार उनके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते है। बताया कि बीती जुलाई में मेरठ के जानी स्थित सिवाल खास निवासी जावेद उर्फ मुदस्सिर उनके घर टाइल्स पत्थर लगाने आया था। आरोपी मौका देखकर विवाहिता से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने विवाहिता के पति को धमकाया था कि अगर तूने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा तो तेरी गर्दन काटकर गंगनहर में बहा दूंगा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी जावेद उर्फ मुदस्सिर निवासी कस्बा सिवाल मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विवाहिता और परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें