फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठगों ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 74 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के हरसांव गोविंदपुरम के रहने वाले एक बुजुर्ग को अश्लील वीडियो कॉल करके ठगों ने रिकॉर्ड कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके 74 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद शातिर 50 हजार तो कभी दो लाख रुपये की मांग करने लगे। शातिरों ने पुलिस अधिकारी बनकर कार्रवाई का डर दिखाकर ठगी की। परेशान होकर बुजुर्ग ने जान देने की ठान ली। छोटी बेटी ने व्यवहार देखकर बहन को फोन करके उनके पास भेजकर समझाया।
विज्ञापन


बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि किसी ने उनके पिता को कॉल करके अश्लील वीडियो कॉल बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगे। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि तुम्हारे खिलाफ एक शिकायत आई है। तुम्हारी वजह से एक युवती ने जान दे दी। अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है। ऐसा करके शातिरों ने बुजुर्ग को डराकर उनसे रुपये की मांग की और कार्रवाई से बचाने के लिए कहा।
शुरुआत में शातिरों ने कभी पांच तो कभी आठ हजार करके 74 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी वह रुपये की मांग करते रहे। उनकी बहन ने जब पिता के बारे में बताया तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाकर समझाया। उन्होंने इस बीच परेशान होकर जान देने की भी कोशिश की। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें