फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थ्रीएस क्रिकेट अकादमी ने 57 रन से बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन के जीएमएस क्रिकेट मैदान में चल रहे द्वितीय स्ट्रेट ड्राइव क्रिकेट टूर्नामेंट में मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब और थ्रीएस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें थ्रीएस क्रिकेट अकादमी ने 57 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थ्रीएस अकादमी की टीम 28.4 ओवर में 169 पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज अनुभव ने 41 और वर्चस्व ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद अमान ने तीन और निखिल ने दो विकेट लिए। बाद में उतरी मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 26.5 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज निश्चय ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में राघव भूटानी ने चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें