फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा हादसा: गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे तीन युवक, एक को बचाने के चक्कर में दो दोस्त कूदे

Fri, 25 Sep 2026 10:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा था। इसी दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शिवकांत (21), निवासी उत्तर प्रदेश और नीतेश (25), निवासी बिहार भी नहर में कूद गए। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए।
विज्ञापन
हरियाणा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित रोहद गांव के पास एनसीआर नहर में बड़ा हादसा हो गया। ढोल बजाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे 16-17 लोगों के समूह में शामिल तीन युवक नहर में डूब गए। एक युवक मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में उतरा था। उसे डूबता देख दो साथी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े, लेकिन तीनों ही तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए। देर शाम एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो की तलाश जारी थी।

विज्ञापन

 

एक यूपी, दूसरी बिहार तो तीसरा था मध्य प्रदेश का
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:20 बजे हुआ। मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा था। इसी दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शिवकांत (21), निवासी उत्तर प्रदेश और नीतेश (25), निवासी बिहार भी नहर में कूद गए। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना एसएचओ जयभगवान भी मौके पर मौजूद रहे। आसपास के लोगों ने नहर में उतरकर युवकों की तलाश शुरू की। करीब पौने आठ बजे अजय का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद भी शिवकांत और नीतेश की तलाश जारी। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी।

किराये पर रहते थे तीनों
पुलिस के अनुसार तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी, जहां चॉकलेट का उत्पादन होता है, में काम करते थे और रोहद में किराये पर रहते थे। एक साथ तीन युवकों के नहर में डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों और कंपनी कर्मचारियों की भीड़ जुट गई।

एक को बचाने उतरे, तीन जिंदगी दांव पर लगी
गणेश विसर्जन के उत्साह के बीच नहर में उतरना तीन युवकों पर भारी पड़ गया। साथी को बचाने की कोशिश में दो और युवक पानी में उतर गए और खुद भी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस और बचाव टीमें दोनों लापता युवकों की तलाश में जुटी थीं। हादसे ने विसर्जन के दौरान नहर में उतरने की सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
एनसीआर नहर में गणपति विसर्जन के दौरान तीन युवक पानी में बह गए। एक युवक के शव को बरामद किया गया है। अन्य दो की तलाश जारी है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भिजवाया गया है। -जयभगवान, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें