लोनी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रंजीता धामा ने बृहस्पतिवार को लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि तीन अलग-अलग वार्डों में 1.82 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए काम भी शुरू करा दिए गए हैं।
पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 25 की परमानंद विहार कॉलोनी में 35 लाख रुपये से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर सात की गोविंद टाउन कॉलोनी में करीब 1.25 करोड़ और वार्ड नंबर 19 की अमित विहार कॉलोनी में 22 लाख से होने वाले विकास कार्य का नारियल फोड़कर शुरू कराया। उन्होंने कहा कि लोनी की हर गली को बेहतर करना और जल निकासी उददेश्य है। इस अवसर पर सभासद लज्जा देवी, राजीव शर्मा, अवनीश त्रिपाठी, पंकज कुमार, केशव कुमार, सतेंद्र, सचिन, कुलदीप, वीरपाल, रिसाली देवी, पूनम, अलका शर्मा व भावना शर्मा आदि मौजूद रहे।