फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। डीसीपी ग्रामीण स्वाट टीम व पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाइपलाइन मार्ग से वाहन गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की कार बरामद की है। कार की नंबर प्लेट बदलकर चोर उसे बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात डीसीपी ग्रामीण स्वाट टीम व मुरादनगर पुलिस को सूचना मिली कि लोनी की तरफ से चोर चोरी की कार के साथ आ रहे हैं। पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
इसी बीच लोनी की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया।
पुलिस पूछताछ में कार सवारों ने अपना नाम अजीम व अहसान निवासी अमन गार्डन व मोहम्मद फिरोज निवासी प्रेमनगर लोनी बताया। चोरों ने बताया कि कालू उर्फ रिंकू ने खरखड़ी स्टेशन के पास कार बेचने के लिए दी थी। चोर कार की नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कब्जे से चोरी की कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें