फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जून-जुलाई में रद्द रहेंगी तीन ट्रेनें, 15 का बदले रूट से होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोंडा-बाराबंकी के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाए जाने के कारण जून के अंत और जुलाई के शुरू में तीन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान 15 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। इस कारण यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से अपने गंतव्य पहुंचेंगी। ऐसे में गर्मी में यात्रियों को परेशानी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

रद्द रहने वाली तीन ट्रेनों के बारे में रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को व्यापक स्तर पर सूचना दी जा रही है, ताकि वह टिकट न बुक कराएं। इसके अलावा जिन लोगों ने टिकट बुक करा लिया है, उनको मैसेज भेजे गए हैं। सत्याग्रह एक्सप्रेस 25 जून से 3 जुलाई तक, आनंद विहार-गोरखपुर जन साधारण एक्सप्रेस 29 व 30 जून को, छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 27 जून से पांच जुलाई तक रद्द रहेगी। इनमें 40 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बिहार पूर्वांचल के लोगों के लिए यह ट्रेनें बड़ी राहत देने वाली हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
-बदले रूट से चलेंगी यह ट्रेने-
-15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
-15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
-15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
-22551 डिब्रूगढ़-जालंधर एक्सप्रेस
-12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
-15910 अवध असम एक्सप्रेस
-13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस
-14617 जनसेवा एक्सप्रेस
-15098 भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस
-15057-58 आनंदविहार-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस
-15530 आनंदविहार-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस
-05577-78 आनंदविहार-सहरसा
सवा आठ घंटे देरी से आई आनंद विहार टर्मिनल
गाजियाबाद। शुक्रवार को आनंदविहार टर्मिनल अपने निर्धारित समय से सवा आठ घंटे देरी से पहुंची। इसको यहां सुबह 10:06 बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां शाम को 6:23 बजे आई। इसके इंतजार में बड़ी संख्या में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

उत्तरांचल संपर्क क्रांति पौने पांच बजे की बजाय पौने छह बजे, हजरत निजामुद्दीन आधा घंटे, अलीगढ़ दिल्ली मेमू 36 मिनट, शालीमार मलानी एक्सप्रेस 45 मिनट, चंपारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटे, वैशाली सुपरफास्ट 20 घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। शाम के समय भी 18 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे तक देरी से आईं। इस चक्कर में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें