गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के सेवानगर से घर व दुकान के बाहर से सामान चोरी करके पिकअप में भरकर ले जा रहे तीन चोरों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पिकअप में चोरी का माल भरकर ले जाने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर मुरादाबाद के मझौला के गांव भोला सिंह मिलक निवासी समीर, नंदग्राम के बैंबे कॉलोनी निवासी सोनू और विजयनगर निवासी शहजाद हैं। इनके पास से चोरी किया गया लोहे का सामान समेत वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।
पूछताछ में बताया कि रेकी करके वह दुकानों व गोदामों के शटर व गेट काटकर चोरी करते हैं और कबाड़ियों को सस्ते दामों में बेच देते हैं।