फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला को लिफ्ट देकर ट्रक चालक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव से ड्यूटी जा रही महिला को लिफ्ट देकर ट्रक चालक और उसके साथी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीटा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी चालक महिला को ट्रक से उतार कर भाग गया। भोजपुर के एक गांव निवासी महिला मोदीनगर में नौकरी करती है। महिला शुक्रवार सुबह काम पर जा रही थी। महिला का पति उसे बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पति का जानकार एक ट्रक चालक उधर से गुजरा। महिला मोदीनगर जाने के लिए ट्रक में बैठ गई। ट्रक में पहले से कुछ लोग सवार थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनोद सैनी व गुड्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें